Agra News: BJP staged protest in Agra against Congress corruption…#agranews
Agra News: Curiosity about Chandrayaan 3 in Agra too, agraits will watch live on August 23…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में भी चंद्रयान 3 को लेकर उत्सुक्ता, 23 अगस्त को लाइव देखेंगे आगराइट्स… जानें अब चंद्रमा से कितना दूर चंद्रयान 3
चंद्रयान 3 को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है. हर कोई चंद्रयान 3 की हर खबर पर नजर रख रहा है. लोगों को उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 इतिहास रचेगा और चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला यान बनेगा. इसके लिए लगातार आगरा में प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं. 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान 3 को लाइव देखा जाएगा.

रूस का लूना 25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया है और अब अगर भारत का चंद्रयान 3 मिशन सक्सेसफुल होता है तो वो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा. चंद्रयान 3 को 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 बजे 25 किमीं की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी. चंद्रयान 3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग आपरेशन रविवार रात को पूरा हुआ. इस आपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किमी. रह गई है. डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है.