आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से साइबर ठग हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग गया, दो बंदीरक्षकों पर मुकदमा, निलिंबित, सीसीटीवी में दिखाई दिया साइबर ठग। ( Agra News: Cyber criminal run away from SN, FIR lodge#Agra )
कासगंज पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले 22 साल के संकेत यादव को अरेस्ट किया था वह कासगंज जेल में बंद था। पिछले कुछ दिनों से उसे पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो रही थी उसे एसएन रेफर किया गया। यहां संकेत यादव मेडिसिन विभाग में भर्ती था।
हथकड़ी हाथ से निकाल कर चला गया
बंदीरक्षक अजीत पांडे और जयंत कुमार की डयूटी साइबर ठग संकेत यादव के लिए लगाई गई थी। रात में खाली बेड पर दोनों बंदीरक्षण सो गए। संकेत यादव ने हथकड़ी से अपना हाथ निकाला और रात दो बजे मेडिसिन वार्ड से टहलते हुए चला गया। एक घंटे बाद बंदीरक्षकों को संकेत यादव के फरार होने का पता चला। इस मामले में दोनों बंदीरक्षकों के खिलाफ थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों को निलंबित कर दिया गया।