आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी के घर में घुसे चोर, विरोध करने पर कारोबारी के पिता पर बोला हमला, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में बाईपास रोड पर ऑटोमोबाइल कारोबारी का घर है। भूतल पर ऑटोमोबाइल की दुकान है और प्रथम तल पर वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनके बुजुर्ग पिता भी हैं।

रात को घर में घुसे चोर
रविवार रात को चोर दुकान का शटर तोड़ने के बाद घर में घुस गए। चोरों के घर में घुसने पर श्रीभगवान के पिता को पता चल गया उन्होंने विरोध किया तो सरिया से चोरों ने हमला बोल दिया। अलमारी के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए, सुबह परिजनों को जानकारी हुई। श्रीभगवान के पिता के गंभीर चोट आई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।