आगरालीक्स ….आगरा कें एक कंपनी में मैनेजर ने अपनी शिक्षिका पत्नी के शराब और सिगरेट पीने के आदी होने की शिकायत की, मोबाइल में फोटो भी दिखाए, शिक्षिका ने पति का भांडा फोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस से शिक्षिका ने शिकायत की, कहा कि उनकी तीन साल पहले शादी हुई है। पति उत्पीड़ने करने लगा है। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र में शिक्षिका के पति जो कि एक कंपनी में मैनेजर हैं उन्हें काउंसिलिंग के लिए बुलाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी शराब और सिगरेट की आदी है, उन्होंने मोबाइल में फोटो दिखाए, जिसमें शिक्षिका के साथ में सिगरेट और शराब का गिलास दिखाई दे रहा था, इसके बाद शिक्षिका को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया।
एक चूक से खुल गया मामला
परिवार परामर्श केंद्र में शिक्षिका पर उसके पति ने लगाए आरोपों की जानकारी दी, पर शिक्षिका सन्न रह गई, उसने बताया कि वह ना सिगरेट पीती है और न ही शराब। इसके बाद फोटो दिखाए गए, फोटो में शिक्षिका के हाथ में सिगरेट थी लेकिन वह जली हुई नहीं थी, शराब के गिलास भी हाथ में था लेकिन पीते हुए एक भी फोटो नहीं था। इससे मामला खुल गया।
शिक्षिका ने बताया, ये था असल मामला
शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने कहा कि एक शार्ट फिल्म बनाते हैं, जिससे हमारी शादीशुदा जिंदगी की यादें बनी रहेंगी। वह शिक्षिका को होटल के कमरे में लेकर गए, वहां उनके हाथ में सिगरेट पकड़ाने के बाद फोटो लिए, इसके बाद हाथ में शराब का गिलास थमाने के बाद भी फोटो ले लिए। वीडियो बनाए जिसमें वह बेडरूम में जाती हुई दिखाई दी। शिक्षिका का कहना है कि यह केवल शॉर्ट फिल्म बनाने की बात कह कर अभिनय के रूप में किया गया था। काउंसिलिंग में सामने आया है कि शिक्षिका से उसका पति पैसे लेता था, वह काफी पैसे दे चुकी थी। अब पैसे देने से इन्कार कर दिया, इस पर उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया और पुलिस में शिकायत कर दी तो आरोप लगा दिए।