आगरालीक्स..पिता पर पांच लाख का कर्ज. बेटी हर दिन देखती थी पिता को परेशान. बर्दाश्त नहीं हुआ तो यमुना में कूदी….दिल झकझोर करने वाली न्यूज…
क्योंकि वो बेटी है और सबसे ज्यादा वो ही जानती है कि पिता क्यूं परेशान हैं. पिता ही बेटी का पहला हीरो होता है, तो भला वह कैसे अपने पिता को परेशान देख सकती थी, इसलिए बर्दाश्त नहीं हुआ तो जान देने चली गई. क्योंकि उसे डर था कि पिता पर पहले से ही लाखों का कर्ज है और उसकी शादी पर भी पिता को कर्ज लेना होगा.

मामला मथुरा के के थाना हाइवे के गांव नरहौली का है. यहां बच्चू सिंह रहते हैं जो कि सैलून चलाते हैं. इनकी 18 साल की लड़की हीरा शांतिदेवी इंटर कॉलेज, धौलीप्याऊ में कक्षा 11वीं की छात्रा है. हर रोज की तरह बुधवार सुबह भी वह स्कूल जाने के लिए निकली. करीब 12 बजे बच्चू सिंह के पास पुलिस का फोन आया और जिला अस्पताल आने के लिए कहा. यहां पर पहुंचे बच्चू सिंह को पता चला कि उसकी बेटी हीरा ने यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की. लेकिन समय रहते गोताखोरों ने उसे नदी में डूबने से बचा लिया.
पिता ने बताया कि करीब पाच साल पहले उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए 5 लाख रुपये का कर्जा लिया था जिसे वह धीरे—धीरे चुका रहे हैं. हीरा उनकी चौथे नंबर की बेटी है. उसकी एक बड़ी बहन और छोटा भाई भी है. पुलिस ने बताया कि पिता पर कर्ज के चलते बेटी ने आत्महत्या की कोशिश की, क्येांकि उसे चिंता थी पिता कैसे कर्जा चुकाएंगे और उसकी शादी के लिए भी पिता को कर्जा लेना होगा. वह पिता पर बोझ नहीं होना चाहती थी.