आगरालीक्स…आगरा में रात के साथ दिन का तापमान भी होने लगा कम. अब तेजी से बढ़ेगी सर्दी. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में सर्दी आ गई है. सुबह और रात के समय सर्दी का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है. लोग भी गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं. दिन में निकल रही धूप के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है लेकिन दिन का तापमान भी अब कम होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले दिनों में तेजी से सर्दी बढ़ेगी. अधिकतम तापमान में अभी और कमी देखने को मिलेगी जो कि 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/11/26) 28.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/11/26) 12.5
Departure from Normal(oC) NA