आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का बीसीए सिक्स सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित। ( Agra News: DBRAU, Agra BCA six semester result declare#Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत आवासीय संस्थानों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी 6 से 20 मई तक कराई गईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को विवि ने इस सत्र का पहला परिणाम बीसीए सिक्स सेमेटर परीक्षा का घोषित कर दिया। सोमवार तक बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
सोमवार तक दर्ज करने हैं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक
विवि के परिणाम के लिए कॉलेजों की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक का इंतजार किया जा रहा है। 20 मई को अंतिम तिथि थी, इसके बाद भी 20 प्रतिशत महाविद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षा शेष हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन महाविद्यालयों को सोमवार तक की मोहलत दी गई है। विलंब करने वाले महाविद्यालयों का परिणाम रोक शेष का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।