आगरालीक्स… Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि की आवासीय संस्थानों की परीक्षाएं एक मई से, 15 अप्रैल से प्रैक्टिकल। ( Agra News : DBRAU, Agra RW exam from 15th May 2025 #Agra )
विश्वविद्यालय ने आवासीय संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। आवासीय संस्थानों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मई में करायी जाएंगी। परीक्षा को एक मई से 15 मई तक कराने का फैसला लिया गया है। विवि ने तय किया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कराए जाने का फैसला लिया गया है। विवि की ओर से सेमेस्टर शुल्क जमा कराने के लिए साइट को खोल दिया है। साथ सभी संस्थानों को जल्द से जल्द सेमेस्टर शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब संस्थानों को परीक्षा के लिए तैयारियों को शुरू करना है। इसमें परीक्षकों के पैनल बनाने से लेकर दूसरे कार्यों को पूरा किया जाना है। ताकि निर्धारित तिथि पर परीक्षा करायी जा सकें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा की तैयारियां शुरू की गयी हैं। मई में परीक्षा कराने की योजना है, ताकि शैक्षिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित किया जा सके।