आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। ( Agra News: DBRAU, Agra RW Exam start from today#Agra)
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होगी। दाऊदयाल संस्थान में संचालित बीएससी और बीकाम वाकेशनल के साथ ही एमएससी और एमकाम पाठ्यक्रम की भी परीक्षा होंगी। ऐसे पाठ्यक्रम जो आवासीय संस्थान के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध् कालेजों में भी संचालित हो रहे हैं उनकी परीक्षाएं छह मई से शुरू हो रही है। सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान और संबद्ध कालेज में संचालित होने वाले बीबीए की द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा छह मई से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी। सेठ पदम चंद जैन प्रबंधन संस्थान के पीजीडीबीएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
एमबीए फुल टाइम और पार्ट टाइम की परीक्षा छह मई से शुरू होंगी। परीक्षा में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और 11 बजे से दो बजे तक होंगी। पीजीडीआईटी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 मई से शुरू होंगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 22 मई तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि समर्थ पोर्टल से छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।