आगरालीक्स..Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सर्विस रोड के पास युवक का शव मिला है, चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: Dead body found near Agra Lucknow expressway )
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के पास रविवार को एक युवक का शव मिला, सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। युवक की हत्या की गई है या सड़क हादसे में घायल हुआ है, शिनाख्त के बाद ही इस बारे में कुछ पता चल सकेगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।