फिरोजाबादलीक्स…. पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, पत्नी ने पति को नीले ड्रम में जमाने की धमकी दे दी, युवक के होश उड़ गए। ( Woman threat husband to fix in blue drum after caught with boyfriend)
फिरोजाबाद के टूंडला की रहने वाली युवती की शादी अलीगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं। पति से विवाद होने पर युवती अपने मायके टूंडला आ गई। युवती अपने प्रेमी से मिलने लगी, इस पर पति को शक हुआ। शुक्रवार को वह टूंडला अपनी ससुराल पहुंच गया, उसे पता चला कि उसकी पत्नी कंप्यूटर सीखने की कह कर घर से निकली है। युवक ने अपनी पत्नी का पीछा किया।
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
युवती टूंडला में अपने प्रेमी की दुकान में पहुंची, पीछे से उसका पति भी आ गया। उसने युवती को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मौके से उसका प्रेमी भाग गया। जमकर हंगामा हुआ। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे नीले ड्रम में जमाने की धमकी दी।
पुलिस को सौंपा, तहरीर ना मिलने पर छोड़ा
शनिवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर युवक अपनी पत्नी के प्रेमी की दुकान पर पहुंचा और उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया लेकिन दोनों तरफ से कोई तहरीर ना देने पर दोनों को छोड़ दिया है।