आगरालीक्स …Agra News:आगरा में कारगिल चौराहे के पास जूस पी रहे युवक की कनपटी पर गोली मारने वाले के खिलाफ मुकदमा, कारण भी आया सामने। युवक की हालत गंभीर। ( Agra News: Fire open on Man drinking juice, FIR lodge)
आगरा के बिचपुरी के रहने वाला 20 साल का मिलन शनिवार सुबह कारगिल चौराहे के पास देवीराम फूड कोर्ट के सामने गन्ने का जूस पी रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने अपना चेहरा ढक रहा था, पीछे बैठे युवक ने मिलन की कनपटी से सटाकर गोली चला दी और भाग गए। मिलन वहीं गिर गया, बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मिलन के कनपटी में गोली लगी थी और खून बह रहा था।
सर्जरी के बाद भी हालत नाजुक
मिलन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसी सर्जरी की गई। मगर, अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। मिलन के पिता हाकिम सिंह का एक साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां मंजू देवी के साथ ही बड़े भाई सुनील और अनिल हैं।
दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
इस मामले में थाना सिकंदरा में मिलन के भाई सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि मिलन और उसके दोस्त राहुल का 24 अप्रैल को चौहटना निवासी अमन और उसके साथ आए अज्ञात लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अमन ने ही अपने साथी की मदद से गोली मारी है।