आगरालीक्स… आगरा का तापमान 44 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है, गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, स्कूल जान रहे बच्चों को उल्टी दस्त, निमोनिया और तेज बुखार है।
आगरा में मंगलवार को तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवा चल रही है, सुबह से ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने 44 डिग्री से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है और दोपहर में लू भी चलेगी।

बच्चों को उल्टी दस्त के साथ निमोनिया
स्कूल जा रहे बच्चे दोपहर में घर लौट रहे हैं, उस समय तापमान 44 डिग्री तक होता है और लू भी चलती है। घर आने पर बच्चे ठंडे पेय पदार्थ ले रहे हैं, इससे उन्हें निमोनिया, तेज बुखार की समस्या होने लगी है। जबकि गर्मी से बच्चों को उल्टी दस्त हो रहे हैं।
15 अप्रैल तक गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 15 अप्रैल तक गर्मी परेशान करेगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ लू भी चलेगी।
आईएमडी का अनुमान
12-Apr 23.0 44.0 Heat Wave
13-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
14-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
15-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
16-Apr 21.0 42.0 Mainly Clear sky
17-Apr 22.0 43.0 Mainly Clear sky