Monday , 5 October 2026
Home बिजनेस Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews
बिजनेस

Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा को वेडिंग टूरिज्म का कैपिटल बनाया जा सकता है. भारत की वेडिंग इंडस्ट्री लगभग 7—8 लाख करोड़ की. डब्ल्यूआईए समि​ट में वेडिंग सेक्टर पर हुआ मंथन

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन – यूपी इंडिया द्वारा आज होटल ट्राइडेंट, आगरा में “वेडिंग टूरिज्म – भारतीय पर्यटन की नई शक्ति” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम थी – “वेडिंग सेक्टर – भारतीय पर्यटन विकास का एक मजबूत स्तंभ”। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी व राष्ट्रीय चिंतक पूरन डाबर, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, होटल ट्राइडेंट के महाप्रबंधक युवराज सिंह नेगी, संगठन के महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, मनीष सिंघल, तरुण अग्रवाल, संरक्षक राजेश गोयल एवं संजय अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय चिंतक एवं विश्लेषक पूरन डाबर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा इंजन है। भारत की वेडिंग इंडस्ट्री लगभग 7-8 लाख करोड़ की है और आगरा के पास ताजमहल जैसा वैश्विक प्रेम का प्रतीक होने से इसे वेडिंग टूरिज्म का हब बनाया जा सकता है। महासचिव संदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक शादी होती है तो दो परिवार जुड़ते हैं, लेकिन जब डेस्टिनेशन वेडिंग होती है तो पूरा शहर और प्रदेश की इकोनॉमी जुड़ती है। होटल इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट के रूप में होटल ट्राइडेंट के महाप्रबंधक युवराज सिंह नेगी ने कहा कि आगरा पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। आगरा में स्थित होटल प्रॉपर्टीज आगरा के पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही हैं और आने वाले समय में कई नए होटल आगरा में आ रहे हैं जो आगरा के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके लिए सरकार को थोड़ा और ध्यान देने की आवश्यकता है। होटल इंडस्ट्री को वेडिंग सेक्टर आर्थिक बूस्टर डोज देता है।

संगठन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स – वेडिंग प्लानर, डेकोरेटर, कैटरर्स, टूर एंड ट्रेवल्स, वेन्यू ओनर्स सभी मौजूद थे। सभी के साथ बैठकर विशेष रूप से चर्चा हुई कि आगरा सहित उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में कैसे प्रमोट किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश एक विशेष पहचान रखता है और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर आगरा एक विशेष पहचान रखता है, हमें इसको समझने की आवश्यकता है। हमारे ऐतिहासिक स्मारक उसकी एक विशेष पहचान हैं। उन्होंने घोषणा की कि संगठन आगामी 21-22 सितंबर को एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

कार्यक्रम में 4 प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई:

  1. Wedding = Tourism Growth
  2. Hotels & Hospitality
  3. Local Economy Boost
  4. Future Roadmap

इस महत्वपूर्ण चर्चा में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक डेस्टिनेशन वेडिंग से 300-500 पर्यटक 3 दिन तक आगरा में रुकते हैं, जिससे 25 से अधिक लोकल बिजनेस और 200 से अधिक परिवारों को सीधा रोजगार मिलता है। आगरा का पेठा, मार्बल हैंडीक्राफ्ट और जरी वर्क वेडिंग गिफ्ट के रूप में प्रमोट किया जा सकता है। एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि UP Tourism Policy में वेडिंग टूरिज्म को अलग कैटेगरी बनाया जाए और सिंगल विंडो परमिशन सिस्टम लागू हो।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से होटल ताज व्यू के जनरल मैनेजर शांतनु बोस, कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एक्सपर्ट इवेंट्स के श्री सिंह, हर्ष सिसोदिया, संदीप सिकरवार, मुकेश गौतम, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता, शिखा जैन, आशीष अरोड़ा, अजीत बंसल, मानवेंद्र जादौन, प्रियंका तिवारी, रिया शर्मा, विमल गोयल, कमलप्रीत सिंह शैंकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संदीप उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल सविता ने दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Business Talk: ‘Meet at Agra’ has emerged as a platform for footwear manufacturers, suppliers, and buying agents in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर निर्माता, सप्लायर और बाइंग एजेंट्स का एक मंच बना...

बिजनेस

‘Meet at Agra’ emerges as a platform for new opportunities and innovation in footwear industry…#agranews

आगरालीक्स…फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच बना ‘मीट एट...

बिजनेस

Agra News: Officials inspected the modern goat farming system at Yuvan Agro Farm…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के युवान एग्रो फार्म पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी...

बिजनेस

Meet at Agra 2026: 11 countries, including India and China, participated; the China Pavilion became the center of attraction. 4,211 visitors arrived on the first day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ 18वां ‘मीट एट आगरा’. भारत-चीन सहित 11 देशों...

error: Content is protected !!