आगरालीक्स…आगरा में डेंगू. हेल्थ डिपार्टमेंट ने दस अस्पतालों का किया सर्वे. इनमें से दो अस्पतालों में मिले डेंगू के दो मरीज भर्ती…
आगरा में डेंगू को लेकर स्थिति भले ही नियंत्रण में हो लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू के मरीजों के बढ़ने की संभावना अभी भी बनी हुई है और आगरा का स्वास्थ्य विभाग इसे किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना चाहता है. यही कारण है कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचारी रोग के निदेशक डॉ. एके सिंह और मुख्य चिकित्सा धिकारी के निर्देशन में सोमवार को दस निजी अस्पतालों में डेंगू को लेकर सर्वे किया.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
इन अस्पतालों में हुआ सर्वे
शांतिवेद हॉस्प्टिल, सिनर्जी प्लस, रेनबो हॉस्पिटल, प्रभा अस्पताल, केएन अस्पताल रामबाग, शुभ अस्पताल ट्रांस यमुना, नर्मदा अस्पताल ट्रांस यमुना, आरएस अस्पताल ट्रांस यमुना और अमरनाथ अस्पताल ट्रांस यमुना.
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति और जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस सर्वे में दो डेंगू मरीज मिले. एक डेंगू मरीज शांतिवेद अस्पताल में मिला जो कि मैनपुरी का रहने वाला था तो वहीं दूसरा मरीज सिनर्जी अस्पताल में मिला और ये मरीज फिरोजाबाद का रहने वाला है.