आगरालीक्स…. आगरा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आ रहे हैं, वे कहीं भी औचक निरीक्षण करने जा सकते हैं, निरीक्षण का फेसबुक लाइव भी करते हैं। इससे खलबली मची हुई है।

आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का गुरुवार सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा, इसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह आगरा आ जाएंगे, हुनर हाट में शामिल होने के बाद वे औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।
मेंहदीपुर बालाजी मंदिर जाने का प्रोग्राम
डिप्टी सीएम हुनर हाट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुछ देर शहर में रहेंगे। इसके बाद उनका मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, सिकराय, राजस्थान जाने का प्रोग्राम हैं, रास्ते में वे किसी भी जगह निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।