आगरालीक्स…आगरा के कैलाश मंदिर स्थित शनिदेव एवं नवग्रह मंदिर में मनाई गई न्याय के देवता की जयंती. 18वां वार्षिकोत्सव भी मनाया
कर्म फल दाता,दंडाधिकारी और न्याय के देवता शनिदेव की जयंती पर सोमवार को शनिदेव एवं नवग्रह मन्दिर, कैलाश मन्दिर, सिकंदरा पर पूजा अर्चना की गई। साथ ही 18 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्याय और कर्मफलदाता भगवान शनि का जन्म हुआ था। भगवान सूर्य इनके पिता और माता छाया है। फूल बंगला और छप्पन भोग का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

ये रहे उपस्थित
महंत रामू गिरी गोस्वामी, महन्त भीम गिरी गोस्वामी, महन्त केशव गौस्वामी, महंत गौरव गिरी, अतुल तिवारी, नानू बघेल, डॉ मदन मोहन शर्मा,भागवत प्रवक्ता पं लोकेश कृष्ण शास्त्री, नारायण सिंह, अमित कुमार वर्मा, ओमकार नाथ योगाचार्य, सन्दीप चौहान, लवकेश सिंह, अखिलेश यादव, नीता कुशवाहा, गौरव धवन, नकुल सारस्वत, दीपक सारस्वत, अमित सारस्वत, आदि मौजूद रहे।