Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s mining inspector suspended for illegal recovery…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra’s mining inspector suspended for illegal recovery…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा के खनन निरीक्षक अवैध वसूली में किए गए निलंबित. ऐसे कराई जाती थी राजस्थान ओर मध्यप्रदेश से आने वाले वाहनों की एंट्री

आगरा में राजस्थान और ग्वालियर के खनन परिवहन के वाहनों में रवन्ना व आईएसटीपी न होने के प्रकरण में खनन निरीक्षक आगरा पूनाराम अहाके को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. रोशन जैकब द्वारा निलंबित कर दिया गया है. खनिकर्म विभाग के निदेश डॉ. रोशन जैकब ने 27 व 28 मई की रात को औचक निरीक्षण किया था जिसमें पाया गया कि जनपद आगरा में सीमान्त राज्य राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से आने वाले अधिकांश खनन वाहनों में उस राज्य के परिवहन प्रपत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य का ट्रान्जिट पास (आईएसटीपी) नहीं पाया गया। औचक निरीक्षण में वाहन चालकों द्वारा यह भी शिकायत की गयी थी कि खनन का परिवहन कर रहे वाहनों से माहवार वसूली के आधार पर धन उगाही खान इन्सपेक्टर द्वारा की जा रही है.

जांच में पूनाराम अहाके द्वारा प्रथम दृष्टया यह अपकृत्य किया जाना पाया गया. खनन निरीक्षक पूनाराम अहाके को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-4 (1) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुये नियमावली के नियम-7 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गयी है तथा उक्त संस्थित कार्यवाही के अन्तर्गत नियमानुसार जॉच कार्यवाही सम्पन्न करने हेतु अमित कौशिक, संयुक्त निदेशक, मुख्यालय लखनऊ को जाँच अधिकारी नामित किया गया है. निलम्बन अवधि में पूनाराम अहाके, खनन निरीक्षक मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध रहेगें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

error: Content is protected !!