आगरालीक्स…आगरा में श्याम बाबा के संकीर्तन में झुमे भक्त. भजन गायकों ने बांधा समां
श्री श्याम आस्था परिवार ने श्याम बाबा के आगमन के प्रथम वर्ष होने पर रविवार को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन पंचकुइया स्थित सोनी प्लेटिनम अपार्टमेंट में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक राहुल बंसल, संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल और वंदना मेढ़तवाल ने खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार और संगीत की मधुर सुरों व जयकारों के बीच ज्योति प्रज्वलित कर मंगल आरती उतार कर किया।फरीदाबाद से आयी प्रख्यात भजन गायिका वंशिका शर्मा ने मेरे संग चलता मेरा खाटू वाला श्याम…, लहराते देखे है श्याम निशान करोड़ो.., रख भरोसा श्याम का., दिल लगा खाटू वाले श्याम से… भजन गाए। भजन गायक राजा सांवरिया ने मुझे खाटू वाले बुला लीजिये… तेरा दर मिल गया मुझको.., सांवरे क्यों मुझसे खफा.., मेरी किस्मत का सितारा… आदि भक्ति गीत गा कर भक्ति रस बिखेरा। त्रिलोकी शर्मा ने श्याम चरणों में दे दो ठिकाना… श्याम का रंग चढ़ गया… नसीबो से ज्यादा.. भजन गाये। मनीष शर्मा ने पलकों का घर तैयार सांवरे.., सेवा में थारी हमें आज बिछ जाना है.. भजन गा कर श्याम बाबा को खूब रिझाया। संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा के जयकारों से अपार्टमेंट गुंजायमान होता रहा।
रजनीगंधा व ऑर्चिड के फूलो से सजा दरबार
श्याम बाबा का दरबार कलकत्ता से आये रजनीगंधा व ऑर्चिड के फूल, दिल्ली से आये सफेद गुलाब व बेला के फूलो से श्याम सजाया। पूरा सोनी अपार्टमेंट कन्नौज के सुगन्धित इत्रों से महकता रहा। देर रात तक चले संकीर्तन में श्याम प्रेमी खाटू नरेश की भक्ति में बेसुध हो कर भक्ति में झूमते रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल (शुभम्), उपाध्यक्ष अजय बंसल, नीतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, अमित सिंघल, आयुष जैन, सतीश बंसल, यश जैसवाल, राजीव तिवारी, विपिन मित्तल, रोहित गर्ग, सुमित मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, डॉ. संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।