आगरालीक्स…पहलगाम की पीड़ा असहनीय थी, आतंकियों के सफाये के लिए सेना को दी खुली छूट. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई केवल स्थगित, सेना अलर्ट पर….पीएम मोदी का देश को संबोधन वीडियो में देखें
भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात को देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीते दिनों में हमने देश का सामथर्य और उसका संयम दोनों देखा. मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं,सशस्त्र बलों और हमारी खुफिया एजेंसियों के साथ हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ सेसलाम करता हूं. हमारे वीर सैनिकों ने आपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया. मैं हमारे देश की हर माता को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को यह वीरता, साहस, पराक्रम को समर्पित करता हूं.22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था. छुट्टियां मना रहे निर्दोष मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला गया था. यह आतंक का वीभत्स चेहरा था. यह देश के सदभाव को ताड़ने की घिनौनी कोशिश थी.