आगरालीक्स…आगरा में योग के जरिए बताए डायबिटीज को कंट्रोल करने के तरीके. सुबह—.शाम के खाने की सही टाइमिंग भी बताई. खंदारी कैंपस में शुरू हुआ तीन दिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर…
अर्हम ध्यान योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एव अर्हम ध्यान योग टीम आगरा द्वारा एवं विवि कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में तीन दिवसीय अर्हम ध्यान योग शिविर आज लगाया गया. तीन दिवसीय इस शिविर का शुभारंभ विवि के खंदारी कैंपस में किया गया. आज प्रथम दिन योग के माध्यम से मधुमेह को किस प्रकार आप कंट्रोल कर राहत पा सकते है, इस पर प्रशिक्षण दिल्ली से आईं डॉ रुचि जैन द्वारा दिया गया.

डॉ रुचि जैन ने बताया कि मधुमह का कनेक्शन हमारे पेट से होता है और हमारा भोजन सात्विक होना चाहिए. सुबह 11 बजे और शाम को 6 बजे तक भोजन कर लेना चाहिए. डॉ जैन ने बताया किसान-मज़दूर रोटी ज़्यादा खाता है, सब्ज़ी कम. क्योंकि रोटी अनाज होने के कारण हर प्रकार के विटामिंस होते हैं, इसलिए रोटी ज़रूर खानी चाहिए. आज कल शहर में डाइट का एक चलन चल गया है. सत्र से पहले डॉ रूचि जैन ने पंचमुद्रा व अर्हम क्लैप्स कराई. आज के सत्र में डॉ अखिलेश सक्सेना, प्रोफेसर मनु प्रताप, डॉ राजीव कुमार, पन्नालाल बैनारा, राजीव जैन, पंकज जैन, सतेंद्र जैन, अक्षय जैन, सिद्धार्थ जैन, अरुण जैन, शुभम जैन, छाया जैन, मोनी जैन, मयूरी जैन, दीक्षा जैन, ईशा जैन, वर्षा जैन आदि लोग उपस्थित रहे.