आगरालीक्स…आगरा में पति से बोली पत्नी—खाना बनाने नहीं आई हूं, शादी में लाखों का दहेज दिया है, तुम बनाओ और मुझे भी खाना खिलाओ….
आगरा में पति—पत्नी के बीच का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें काउंसलर के सामने पत्नी ने ऐसी बात बोली कि पति निरुत्तर हो गया. पत्नी ने कहा कि मैं खाना बनाने या खिलाने नहीं आई हूं. पापा ने दहेज दिया है, खाना बनाओ और मुझे भी खिलाओ. पत्नी के इस दो टूक जवाब पर पति खामोश हो गया. इसके बाद पति ने कहा कि मैं खाना बनाउंगा, हमें आगे और बात नहीं बढ़ानी है.

मामला सदर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले दंपत्ति की शादी तीन साल पहले हुई थी. पत्नी ने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दोनों दपत्ति को कल रविवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. काउंसलर ने जब पति से बात की तो उसनपे कहा कि वह एक कंपनी में कर्मचारी है. पत्नी फोन पर हमेशा व्यस्त रहती है. उनके और मां के लिए खाना तक बनाकर नहीं देती है जिससे हर रोज विवाद होता है. यह सुनते ही पत्नी ने तपाक से पति को जवाब दिया कि पापा ने लाखों का दहेज इसलिए नहीं दिया कि वह यहां आकर खाना बनाए. उसने घर में ही बचपन से खाना बनाना नहीं सीखा. तुम बनाओ और मुझे भी खिलाओ. पत्नी के ये तेवर देख पति चुप हो गया. बात नहीं बनी तो काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख देकर काउंसलिंग के लिए बुलाया है.