आगरालीक्स…आगरा में आईपीएल फाइनल का क्रेज. टीवी सैट और मोबाइल्स पर लाइव स्क्रीनिंग देखने जुटे आगराइट्स. आगरा के दीपक चाहर ने की ओपनिंग बॉलिंग
आईपीएल फाइनल का क्रेज बरकरार है. रविवार को भले ही मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया हो लेकिन आज सोमवार को रिजर्व डे आईपीएल का फाइनल मैच खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस बैटिंग कर रही है और चेन्नई सुपर किंग्स बोलिंग. सीएसके की तरफ से दीपक चाहर ने ओपनिंग बोलिंग की है. उन्होंने पहला ओवर बड़ा ही शानदार फेंका है.

आगरा के लिए खास बात ये है कि आगरा के क्रिकेट दीपक चाहर भी आज फाइनल खेल हैं और वह चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य तेज गेंदबाज हैं. ऐसे में घर—घर लोग शाम होने के बाद टीवी सैट से चुपक गए हैं. कई जगह तो बड़ी स्क्रीन पर भी मैच देखा जा रहा है. आगरा के लोगों को सबसे खास दीपक चाहर की बोलिंग देखनी है. उनका कहना है कि धोनी के बहुत खास गेंदबाज हैं दीपक चाहर और उनकी बोलिंग फाइनल में जरूर टीम के लिए काम करेगी. दीपक चाहर के परिवार के लोग भी आज फाइनल का लुत्फ उठा रहे हैं.