आगरालीक्स ……आगरा में आठ बिल्डिरों पर शिकंजा, बैंक खाते कुर्क करने के लिए नोटिस जारी। लोगों को फ्लैट न देने और पैसा वापस न करने पर बिल्डरों के खिलाफ रैरा ने 52 आरसी की जारी। #actionagainstbuilder# #noticeissue# #attachbankaccount#

आगरा में लोगों को फ्लैट न देने और पैसे वापस न करने पर उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा में बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा प्रस्तुति किया था। प्रशासन ने आठ बिल्डरों पर 26 करोड़, एक लाख और 86 हजार से अधिक आठ बिल्डरों पर बकाया होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक खाते कुर्क करने के आदेश जारी करने के साथ ही इन बिल्डरों की चल अचल संपित्त का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जिससे कार्रवाई की जा सके।
इनके खिलाफ होगी कार्रवाई
जितेंद्र मंगला प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, 18 आरसी, बकाया 173066254
मैं अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्फास्ट्रक्चर , 18 आरसी, बकाया 30209836
मैं रामरघु बिल्डवेल एमजी रोड , 3 आरसी, बकाया 26736284
मैं गायत्री डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड , 6 आरसी बकाया 14615354
स्टांप के बड़े बकायेदार
मैं आगरा इन्फ्रालैंड प्राइवेट लिमिटेड
हाजी जी सहकारी आवास समिति लिमिटेड
प्रोम्प्ट प्लानर्स एलएलपी संजय प्लेस
मैं आरडीआई होम्स प्राइवेट लिमिटेड
विष्णु कुमार रावत शमसाबाद रोड
केटीएएच रीयल एस्टेट हाउसिंग
शुभम शर्मा निवासी जगदीशपुरा
मैं एआर टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड
गौरव सिंह धाकरे कुंडौल
प्रीति शर्मा बाईपास रोड
जितेंद्र मंगला को 14 दिन के लिए भेजा जेल
17.55करोड़ के बकायेदार जितेंद्र मंगला को 14 दिन के लिए प्रशासन ने जिला कारागार भेज दिया था, प्रशासन ने जितेंद्र मंगला के खिलाफ जारी हुई 18 आरसी में भी कार्रवाई की है।