आगरालीक्स… आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में इस सप्ताह होगी झमाझम बारिश, जानें आगरा को लेकर क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान। #agraweatherforecast# #todayafranews# #heatwaves# #monsoon#

आगरा में मंगलवार की सुबह बादल छाने से धूप की किरणो से लोग झुलसने से बच रहे हैं, सुबह सात बजे तक गर्मी से हल्की राहत है। लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहेंगे और लू चलेगी। तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
12 जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 12 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सुबह के साथ ही दोपहर का तापमान भी बढ़ेगा, अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
07-Jun 29.0 45.0 Heat Wave
08-Jun 30.0 45.0 Heat Wave
09-Jun 30.0 44.0 Clear sky
10-Jun 30.0 42.0 Clear sky
11-Jun 29.0 43.0 Mainly Clear sky
12-Jun 29.0 43.0 Mainly Clear sky