Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Divine Chhappan Bhog worth 11 thousand kg was offered to Giriraj ji in Morkuti of Govardhan. flower shower from helicopter….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Divine Chhappan Bhog worth 11 thousand kg was offered to Giriraj ji in Morkuti of Govardhan. flower shower from helicopter….#agranews

211

आगरालीक्स…आगरा से गोवर्धन के मोरकुटी में गिरिराज जी को लगाए 11 हजार किलो के दिव्य छप्पन भोग. हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा…

हीरे व पन्ना जड़ित पोशाक, गले में मोती-माणिक्य की माला, माथे पर मोर मुकुट और हाथ में बांसुरी। निधिवन की तर्ज पर सजा गुरु कार्ष्णि आश्रम। ठाकुर जी संग 11 हज़ार किग्रा के दिव्य 56 भोग के होते दर्शन | गिरिराज जी पर हेलीकॉटर से होती पुष्प वर्षा। मोर थीम पर मोरकुटी में विराजे प्रभु की छवि के दर्शन कर हर कोई भावविभोर नजर आया। सोमवार को ये दृश्य श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार द्वारा आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में नजर आया। श्री गिरिराजजी की छवि को भक्तों ने देखा तो निहारते रह गए। गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम में आयोजित 15वें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव में सुबह द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर ने गिरिराज जी महाराज का रत्नों जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया। गुरु कार्ष्णि आश्रम के मुखिया हरिओम महाराज, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, संस्थापक नितेश अग्रवाल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने मंगला आरती की।

संस्थापक नीतेश अग्रवाल व सह संथापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि प्रभु के समक्ष 11 हज़ार किग्रा के भोग छबरियों में निवेदित किए गए। मुख्य आकर्षण के रूप में राम मंदिर और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के झांकी के दर्शन किये। दो दिवसीय महोत्सव में आगरा-मथुरा से हजारों श्रद्धालु गिरिराज जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचें और दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के साक्षी बनें। हजारों साधु-ब्राह्मणों के भंडारा सेवा की गई। शॉल-दुपट्टा एवं दक्षिणा देकर स्वागत किया गया। आश्रम में गिरिराज जी महाराज के शृंगार दर्शन, छप्पन भोग, भंडारे और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन गुरु कार्ष्णि आश्रम में किया। गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया।

11 हजार किलो के व्यंजनों से लगा छप्पन भोग
श्री गिरिराजजी का 11 हजार किलों के व्यंजनों से छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ हुआ भंडारा देर रात तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भजन संध्या में मण्डल के सदस्य भक्ति के रंग में ऐसे डूबे कि कीर्तन और नृत्य का सिलसिला भी चलता रहा।

देशी-विदेशी पुष्पों ने कराया प्राकृतिक सुंदरता का अहसास
महोत्सव स्थल पर कलकत्ता के कारीगरों द्वारा निधिवन रूप में तैयार देशी-विदेशी पुष्प प्राकृतिक सुंदरता का अहसास करा रहे थे। जगमगाती झालरें, पानी में चलते रंगीन-फुब्बारे और लटकी लता-पताकाओं और फल-फूलों से पूरा वातावरण मनमोहक नजर हो गया। दोपहर 12 बजे गिरिराजजी के दर्शन सामूहिक आरती के बाद खोले गये। दिव्य छप्पन भोग महोत्सव में दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ता रहा।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
15वें छप्पन भोग पर हेलीकॉप्टर से होती पुष्प वर्षा से गिर्राजजी के अनन्य भक्त अपने को धन्य मानते हुए। जिस हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने बटेश्वर से मथुरा किया उसी हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। इस अवसर पर संरक्षक कपिल नागर, रविंद्र अग्रवाल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन बंसल, नरेंद्र गर्ग, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, पुनीत अग्रवाल, बालमुकुंद, मनोज गुप्ता, विकास जैन, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मयंक जैन, अमित सिंघल, विजय वर्मा, पुरुषोत्तम दास मित्तल, लक्ष्मण सिंघल, अनिल अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, संतोष मित्तल, देवकीनंदन, शिवशंकर माहेश्वरी, आशी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुचि बंसल, शिवानी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, नीलम मित्तल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

error: Content is protected !!