आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप के लिए बन रहे मेन रोड को देखने पहुंचे आयुक्त. इनर रिंग रोड पर बन रहे टोल प्लाजा का भी किया निरीक्षण
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार द्वारा सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण की प्रगतिमान विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष, सचिव, मुख्य अभियंता, सम्बन्धित सहाय अभियंता, अवर अभियंता, कन्सलटेण्ट कम्पनी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे सर्वप्रथम प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना अटलपुरम टाउनशिप की मुख्य सड़क 45 मी0, 36 मी0 सड़क के प्रगतिमान कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें मिट्टी कटिंग एवं फिलिंग का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा निर्माण एजेन्सी एवं प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये गये कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता पूर्व कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।आयुक्त द्वारा आगरा इनर रिंग रोड़ द्वितीय चरण के गुतिला मौजा पर किये दोनों तरफ निर्माणाधीन ट्रक ले-वाई के कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें ट्रक- वाई हेतु अर्जित भूमि के मध्य आ रही किसानों की भूमि को ट्रक ले-वाई के सर्विस रोड के अन्त में समायोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रगतिमान कार्य को निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत कराने हेतु निर्माण एजेन्सी एवं सम्बन्धित अभियंताओं को निर्देशित किया गया।
आयुक्त द्वारा आगरा इनर रिंग रोड के द्वितीय चरण के चैनेज सं0-11500पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा का स्थल निरीक्षण किया गया निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निर्माण में सभी 10 लेनो के ट्रस बनाने के कार्य को त्वरित गति से कराये जाने हेतु निर्माण एजेन्सी एवं सम्बन्धित अभियंताओं को निर्देशित किया गया तथा टोल प्लाजा के दोनों ओर टोल से गुजरने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु फूड कोर्ट बनाने हेतु निर्देशित किया गया।