आगरालीक्स…आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा जा रहे हैं तो अपने वाहन की स्पीड को कंट्रोल में रखें नहीं तो हो जाएगा चालान..स्पीड लिमिट तय
यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड तय कर दी गई है. 15 दिसंबर से निर्धारित स्पीड में ही वाहन दौड़ सकेंगे, अगर स्पीड बढ़ी तो चालान कट जाएगा. अभी तक 120 किमी की रफ्तार तय थी लेकिन अब सर्दियों को ध्यान में रखते हुए वाहनों की स्पीड 60 से 80 किमी प्रति घंटा तय करने का निर्णय लिया गया है. इसका वजह है हादसों पर नियंत्रण.इतनी स्पीड हुई लागू
15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही वाहन दौड़ सकेंगे. सीसीटीवी वीडियो डिटेक्शन और स्पीड कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. अगर वाहनों की स्पीड मानकों से अअधिक निकली तो चालान कट जाएगा.