Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner found door to door system failed during inspection, strict orders to impose fine of Rs 30 lakh and suspension…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Divisional Commissioner found door to door system failed during inspection, strict orders to impose fine of Rs 30 lakh and suspension…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचीं मंडलायुक्त तो डोर टू डोर व्यवस्था मिली फेल, 30 लाख का जुर्माना लगाने और निलंबन के सख्त आदेश. पढ़े पूरा निरीक्षण और आदेश

गुरुवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा नगर निगम की सफाई व्यवस्था, पब्लिक टायलेट, मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की रिपेयरिंग की स्थिति, यमुना की सफाई, डलाबघर खत्म करने की स्थिति के साथ-साथ स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल , अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही।

सबसे पहले मंडलायुक्त ने यमुना किनारा स्थित यमुना आरती स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा यमुना किनारे और घाट पर की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभी यमुना पूरी तरह से साफ नहीं हुई है, इसलिए यहां और सफाई की जरूरत है। साथ ही यमुना किनारे बने सभी घाटों की निरंतर सफ़ाई के निर्देश दिए। इसके बाद हाथी घाट पर निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने मंडलायुक्त को बताया कि यहां पर नगर निगम द्वारा घाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। यमुना में गोवंश को जाने से रोकने के लिए टीम भी तैनात की गई है। इसी दौरान मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षद अनुराग चतुर्वेदी से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। पार्षद ने बताया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था ठीक है। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को इसी तरह सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए।

बल्केश्वर घाट पर भी निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने मौके पर मौजूद पार्षदों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिदिन दो बार सुबह-शाम सफाई की जा रही है। क्षेत्रीय पार्षद पूजा बंसल के पति गिर्राज बंसल ने कहा कि घाट पर सफाई व्यवस्था तो ठीक है लेकिन उनके वार्ड में सफाई की व्यवस्था बिगड़ी हुई है, वहीं कई जगह अतिक्रमण भी हो रखे हैं जिसे लेकर नगर निगम में शिकायत की गई है। इसे लेकर मंडल आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया और कहा कि गंदगी साफ करने और अतिक्रमण हटाने को लेकर निरंतर काम करना पड़ेगा। लगातार अभियान चलाया जाए जिससे कोई भी अतिक्रमण न करें। वहीं बलकेश्वर घाट पर और अधिक सफाई के साथ-साथ फ़साड़ लाइटिंग करने के भी निर्देश दिए।

बल्केश्वर घाट का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त ने कमला नगर, विजय नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कमला नगर बी ब्लॉक से गुजरते हुए अचानक अपनी गाड़ी को रुकवाया और वहां के निवासियों से नगर निगम द्वारा की जा रही सफाई और डोर टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में जानकारी ली। जिस पर यहां के निवासियों द्वारा बताया गया कि उनके वार्ड 81, बी ब्लॉक में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। सप्ताह में केवल एक या दो बार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी आती है। इस कारण उन्हें निजी सफाई कर्मचारियों से सफाई करनी पड़ती है। वहीं विजयनगर क्षेत्र के निवासियों से पूछा तो बताया गया कि सफाई कर्मचारी तो रोज आते हैं लेकिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी ना के बराबर आती है, नाली की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। कहीं कहीं पर नाली पूरी तरह से बंद है।

इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देखने वाली संस्था पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। वहीं कमला नगर वार्ड 81 में आज अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को हटाने और सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी सफाईकर्मी क्षेत्र में दिखने चाहिए और अकारण अनुपस्थित रहने पर उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाए। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी भेजी जाए और सभी नालियां खुलवाकर उनकी तलीझाड़ सफाई कराई जाए। इसके बाद मंडलायुक्त ने गांधीनगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाले रोड पर बने नवनिर्मित सेल्फी पॉइंट को देखा। नगरायुक्त द्वारा बताया गया कि यहां पर पहले बड़ा डलाबघर हुआ करता था जिसे समाप्त कर सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। मंडलायुक्त ने इसे पब्लिक यूटिलाइज बनाने हेतु यहां बेंचेज लगाने और लाइटिंग करवाने के निर्देश दिए।

सिकंदरा कर कुंज रोड पर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे वेंडिंग जोन का भी मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया। निर्देश दिए कि वेंडिंग जोन बनने के बाद एक समान रूप में बोर्ड लगाया जाए जिसमें वेंडर्स की पूरी जानकारी हो। गंदगी न करने और प्लास्टिक यूज़ न करने से संबंधित नियम लिखे हों। बढ़िया लाइटिंग की जाए। वेंडिंग ज़ोन के साथ ही एक पब्लिक टॉयलेट भी बनाया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने करकुंज रोड़ स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां परिसर में निर्माणाधीन सीनियर केअर सेंटर का भी मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य और सड़क किनारे इंटरलॉकिंग निर्माण की स्थिति को भी मंडलायुक्त द्वारा जांचा गया। पश्चिम पुरी रोड पर सड़क किनारे बनाई जा रही साइड पटरी निर्माण का निरीक्षण किया। साइड पटरी का लेवल सड़क से ऊपर था। जिसे लेकर मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद जेई को हिदायत दी कि काम ठीक से कीजिये। काम में गुणवत्ता नहीं है। उन्होंने मुख्य अभियंता निर्माण को निर्देश दिए कि शहर में नगर निगम द्वारा जहां भी सड़क किनारे इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है उसमें सुनिश्चित किया जाए कि साइड पटरी और सड़क का लेवल एक समान होना चाहिए। सिकंदरा स्थित देहली पब्लिक स्कूल के सामने नगर निगम द्वारा की जा रही रोड रिपेयरिंग को लेकर मंडलायुक्त ने कहा कि रोड़ रिपेयरिंग में खानापूर्ति नहीं कीजिये। प्रॉपर लेयर डलवा कर अच्छी सड़क बनाइये। सड़क किनारे झाड़ियां और गंदगी देखकर अपर नगर आयुक्त को ज्यादा से ज्यादा टीम लगाकर सफाई करने और उद्यान विभाग को साथ लेकर पेड़ पौधों को मेंटेन करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने एमजी रोड पर बने पब्लिक टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, बिजली पानी की उपलब्धता के बारे में जाना और केयरटेकर द्वारा मेंटेन किया जा रहे रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर में नगर निगम द्वारा जितने भी पब्लिक और सामुदायिक शौचालय संचालित हो रहे हैं उनमें निरंतर साफ सफाई होनी चाहिये। इसके बाद मंडलायुक्त महोदया ने ताजगंज में हेरिटेज वॉक का निरीक्षण किया। कटरा फुलेल पर बनाये गए प्रतीक दरवाजे को देखा। वहाँ किसी तरह का कोई साइनेज न होने पर साइनेज बोर्ड लगवाने, एक ही पैटर्न पर हेरिटेज वॉक के दोनों तरफ कलर करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!