आगरालीक्स…आत्महत्या या हादसा, आगरा में अपार्टमेंट के फोर्थ फ्लोर से गिरकर महिला की मौत. पंचसितारा होटल में पांच दिन पहले ही मिली थी जॉब. पुलिस कर रही जांच
आगरा के थाना ताजगंज स्थित बुलंद सिटी सोसाइटी में बीती रात चौथे मंजिल के कमरे से गिरकर एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई. महिला का नाम हिना है और वह वृंदावन की रहने वाली थी. पांच दिन पहले ही उसकी जॉब आगरा के पंचसितारा होटल होटल रमाडा में लगी थी. महिला ने चौथी मंजिल से सुसाइड किया या कोई हादसा हुआ है इसकी जांच पुलिस कर रही है. वृंदावन से उसके परिजन भी यहां आगरा पहुंच गए हैं. बताया जाता है कि सोसाइटी के एक कमरे में हिना अकेले रह रही थी और दूसरे कमरे में दो युवतियां साथ रह रही थीं.

शादीशुदा थी, पति से चल रहा था विवाद, दस साल का बेटा भी
पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम हिना है जो कि वृंदावन की रहने वाली थी. वह 32 साल की थी और शादीशुदा थी. उसके दस साल का एक बेटा भी है, लेकिन उसका अपने पति से विवाद चल रहा था और बेटा भी पति के साथ रह रहा था. हिना इससे पहले मथुरा के ही एक होटल में जॉब करती थी लेकिन पांच दिन पहले ही उसकी जॉब आगरा के पंचसितारा होटल होटल रमाडा में लगी थी. हिना सहित तीन युवतियों ने होटल के पास ही स्थित बुलंद अपार्टमेंट सोसाइटी में चौथी मंजिल पर दो कमरों का फ्लैट लिया था. एक कमरे में हिना अकेले रह रही थी जबकि दूसरे कमरे में दोनों युवतियां थीं.
बुधवार रात 11 बजे हिना अपने कमरे की खिड़की से नीचे गिर गई. साथ में रहने वाली युवतियों और अपार्टमेंट के गार्ड ने इसकी जानकारी सोसाइटी के पदाधिकारियों और पुलिस को दी. गंभीर रूप से घायल हिना को शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर हिना के परिजन आगरा पहुंच चुके थे. प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि हिना ने खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हिना के कमरे की तलाशी, मोबाइल कॉल डिटेल को चेक कर ही है.