आगरालीक्स…आगरा के कोठी मीना बाजार के पास बन रहे शिवाजी म्यूजियम का काम 50 प्रतिशत पूरा. मंडलायुक्त ने म्यूजियम गैलरी, कैफेटेरिया, हॉल और पार्किंग की ली जानकारी
गुरूवार को मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पर्यटन अधिकारियों संग शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण किया। लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुके शिवाजी म्यूजियम का कार्यदायी संस्था द्वारा शुक्रवार से पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परिसर में बनने वाले म्यूजियम गैलरी, कैफेटेरिया, हॉल, पार्किंग आदि की भी जानकारी ली। आयुक्त को अवगत कराया गया कि म्यूजियम परिसर में साफ सफाई करा दी गयी है, कल से कर्मचारी काम शुरू कर देंगे और 15 अगस्त के बाद पूरी मैनपाॅवर व मशीनरी के साथ तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, ससमय कार्य पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य भी किसी तरह का अवरोध आने पर तत्काल उन्हें अवगत कराएं, कार्य प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग परिसर में पायी गयी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।