आगरालीक्स….आगरा में चौराहे पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं ई-बसें तो होगा चालान. बस स्टॉप पर ही बस रोकने के आदेश. कैमरे से देखा जाएगा टिकट और सीट संख्या
मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आगरा-मथुरा सिटी ट्रांस्पोर्ट सर्विसेस लि0 की 26 वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त महोदय ने गाड़ियों की आयु पूर्ण होने पर कंडम कराने पर उनका किमी. कम है तथा अन्य जिलों में चलाने का आग्रह किया गया है तथा टीटीजेड क्षेत्र में सीएनजी गाड़ियों की परमिट 15 वर्ष तथा डीजल गाड़ियों की परमिट 10 वर्ष है। आगरा में डीजल एवं सीएनजी की गाड़िया पूरी तरह से डिपो में गाड़िया खड़ी हैं तथा नगरीय निकाय निगम की 100 प्रतिशत् इलेक्ट्रॉनिक बसें संचालित हैं।

इलेक्ट्रॉनिक बसों में लगे कैमरे से टिकट की निगरानी करने के निर्देश दिए तथा कन्ट्रोल रूम में बैठकर टिकट कैमरे का वीडियो देखकर चेक करें तथा किराये कि शीट से मिलान करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ट्रैफिक नगरीय निकाय की बसों के लिये रोड पर बस स्टाप के लिये निशान बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चौराहे से 100 मीटर दूर खड़ी करने तथा चौराहे के पास बस को खड़ी करने पर चालान करने के निर्देश दिए।
मथुरा में नगरीय निकाय बसों के चालान भी किये गये हैं तथा रंगी मन्दिर के पास जाम लगा रहता है, इस हेतु सीओ ट्रैफिक व जिलाधिकारी महोदय द्वारा जाम से निजात पाने के लिये रोड का प्लान तैयार किया जायेगा। नगरीय निकाय की बसों में टिकट चोरी में पकड़े गये कन्डक्टरों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौंड़, उपायुक्त ट्रैफिक अरूण चंद सहित सिटी ट्रांस्पोर्ट से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।