आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के ललित कला संस्थान में लगा दीवाली मेला. डेकोरेटिव बोतल, वैक्स केंडल, दिवाली दीया, डेकोरेटिव पूजा थाली, लिप्पन आर्ट मिरर…
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान एवं ललित कला संस्थान के संयोजन से ललित कला संस्थान परिसर में दिवाली मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया प्रो. आशु रानी और प्रतिकूलपति प्रो अजय तनेजा द्वारा किया गया. मेले के अंदर डेकोरेटिव बोतल, वैक्स केंडल, दिवाली दिया, डेकोरेटिव पूजा थाली, लिप्पन आर्ट मिरर, ब्लॉक प्रिंटिंग की चादर, पिलो कवर, हैंडमेड चूड़ी, डेकोरेटिव मटकी, टी कोस्टर, शगुन के लिफाफे, शुभ लाभ वाली बंधनवार, हैंडबैग, लड्डू गोपाल सिंहासन, टाई ऐंड डाई के विभिन्न आर्टिकल जैसे सूट, दुप्पटे, साड़ी, कुशन कवर, बेबी फ्रॉक, पर्स, पिलो कवर, टेबल मेट आदि खरीद हेतु उचित मूल्यों पर उपलब्ध थे।
इसके साथ ही मेले में खाने की भी स्टॉल लगाए गए जिसमें लोगों ने छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न फूड आइटम्स जैसे बाजरा चीला, ज्वार का समोसा, पीज़ा, पैनकेक, न्यूट्री बास्केट, बाजरा पापड़ी चाट, रामदाना पोहा, आमला कैंडी, नटी चॉकलेट, मफिंस, डाइट नमकीन, रागी के लड्डू, कुकीज़ और गोलगप्पों का लुफ्त उठाया। कुलपति प्रो आशुरानी ने लर्न व्हाइल अर्न (सीखते हुए कमाए) कार्यक्रम का फीता काटकर तथा मां सरस्वती जी की प्रतिमा की समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान संस्थान की छात्र-छात्राओं द्वारा 22 स्टॉल्स पर विभिन्न प्रकार के दिवाली से संबंधित, घर की साथ सजा का सामान उपलब्ध था. ललित कला संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृति भवन की आर्ट गैलरी में 65 स्टॉल्स लगाए गए.

प्रारंभ में ललित कला संस्थान के फोटोग्राफी विभाग के छात्रों के द्वारा कुलपति जी की पोट्रेट फोटोग्राफी की गई जिसके लिए कुलपति जी ने प्रसन्न होकर पोज दिए तत्पश्चात आर्ट गैलरी भ्रमण किया और बहुत खरीदारी भी की. संस्थान के देवांश छात्र द्वारा लगाए गए फेस मास्क, बाल हैंगिंग, मंडलाआर्ट, रेजिन की चेन, वुड लॉक्स, डूडल प्लेट, बॉल डेकोरेशन, फोक आर्ट, पेपर वेट कनिका के द्वारा लगाए गए सॉफ्ट टॉयज संजना माहोर की लाइटिंग बोतल तथा दिए आकर्षण का केंद्र रहे. निवेदिता द्वारा लगाई गई वॉल हैंगिंग्स दर्शन जैन, कुलदीप, साक्षी शर्मा, रंजना राजपूत, सोनी सारस्वत, निशा सिंह, रिजु प्रकाश, खुशी, एलिजा तनवीर प्रांजल राजपूत, पाखी कक्कर, प्रथम शर्मा, कामिनी शर्मा, महक तीर्थानी, काजल, प्राची जैन, स्मृति यादव, सलोनी सिंह इन सब के द्वारा लगाए गए ग्लास जार, ग्लास कैंडल, शोपीस, ग्रीटिंग कार्ड, फ्लावर, यूटिलिटी ट्रे, वॉल हैंगिंग मुखोटे, शुभ लाभ, ब्रेसलेट, वुड पेंटिंग, कैनवस, बोतल झूमर, चाँद, गुलदस्ता, लिप्पन आर्ट ने मन मोह लिया. यह आर्ट एंड क्राफ्ट मेला कल दिनांक 9 नवंबर को भी प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक सभी के अवलोकनाथ खुला रहेगा सभी से विनम्र अनुरोध है कि छात्र-छात्राओं की कला को देखकर और खरीदारी कर उनको प्रोत्साहित करें.
इसके साथ ही मेले में मनोरंजन हेतु प्रो अर्चना सिंह, डॉ रश्मि शर्मा, डॉ ममता सारस्वत और डॉ नेहा सक्सेना द्वारा तैयारी विभिन्न खेल भी खिलाए गए। लोगों ने भूलभुलईया गेम, मिनिट टू विन ईट, कोइन गेम, हैंड बास्केटवाल, रिंग गेम, पजल गेम, जीरो क्रॉस गेम का जमकर लुफ्त उठाया, बोतल आर्ट, बेड शीट, लिप्पन आर्ट, कैंडल, पूजा थाली, चुडिया, लिफाफे, मिलेट मिरेकल, नाती चॉकलेट टी एंड डाई न्यूट्री बास्केट, पापड़ी चाट, पर्ल मिलेट रागी के पानी पुरी का लुफ्त उठाया जो की शिक्षिका डॉ दीप्ती सिंह और प्रिया यादव के निर्देशन में छात्राओं ने तैयारी किये साथ ही टेक्सटाइल के कपड़ो की भी खूब बिक्री हुईं जो छात्राओं द्वारा शिक्षिका डॉ संघमित्रा गौतम के दिशानिर्देश में तैयार किये गए. कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन गृह विज्ञान संस्थान की निदेशिका प्रो. अचला गक्खर एवं ललित कला संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की शिक्षिकाओं प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. ममता सारस्वत, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ. दीप्ति सिंह, मिस प्रिया यादव, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. अनुपमा गुप्ता, मिस कनुप्रिया, डा. ममता बंसल, डा. मनोज कुमार, डा. अरविंद, डा. शार्दुल, दीपक कुलश्रेष्ठ, देवाशीष गांगुली, गणेश कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, शीतल शर्मा, अलका शर्मा का सहयोग रहा।