आगरालीक्स…डीएम आगरा ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित. गैर कानूनी और मनमाने ढंग से कर रहे थे काम. हाईकोर्ट का था स्टे लेकिन ये पहुंच गए पैमाइश करने
आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने खेरागढ़ के राजस्व निरीक्षक सुरजीत सिंह को उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा गैर कानूनी,मनमाने ढंग से कार्य करने पर कठोर कार्यवाही करते हुए निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए तथा अपर जिलाधिकारी (ना.आ.) को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच रिपोर्ट देने को निर्देशित किया।
खेरागढ़ के राजस्व निरीक्षक सुरजीत सिंह एक जमीन के प्रकरण में हाईकोर्ट की स्टे के बावजूद उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए पैमाइस को पहुंचे थे जहां दोनों पक्षों में लड़ाई झगडे स्थिति बन गई थी ,जिलाधिकारी ने संज्ञान में आते ही इसे कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व गैर कानूनी कृत्य मानते हुए निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही संस्थित करने के निर्देश दिए।