आगरालीक्स…आगरा में फिर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, चाकू और लाठी डंडे चले. नेग को लेकर हुआ विवाद
आगरा में एक बार फिर किन्नरों के दो गुट आमने—सामने आ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई और लाठी डंडे चले. मारपीट में दोनों ओर से कई घायल हुए हैं. मामले में एक पक्ष ने एकता चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है.
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है. सेवला सदर की रहने वाली किन्नर हीरो माई ने बताया कि वह दो बजे कोटा बगीची रोड पर नेग मांगने के लिए पहुंची थी. इस दौरान वहां पर ताजगंज क्षेत्र के किन्नर आ गए. और उन्होंने सीमा विवाद को लेकर उन पर हमला बोल दिया. जिसमें उनके कई साथी घायल हुए हैं. बतादें कि इससे पहले थाना एत्माद्दौला और थाना ट्रांस यमुना में भी किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ चुके हैं. थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है जांच की जा रही है.