आगरालीक्स…आगरा में विधायक के साथ डीएम ने देखी बल्केश्वर में यमुना की स्थिति. घाटों पर पीएसी तैनात करने और स्टीमर लगाने को कहा
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बल्केश्वर क्षेत्र में यमुना के बढ़ रहे जलस्तर का निरीक्षण किया। विधायक खंडेलवाल ने भाजपा संगठन व क्षेत्रीय पार्षदों के साथ वार्ता कर 12 स्थानों पर बाढ राहत केंद्र बनाये जायेंगे। विधायक खंडेलवाल ने जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी से वार्ता कर घाटों पर PAC तैनात करने व घाट पर स्टीमर लगाने को कहा।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन सभी बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र सिंह,मनोज गुप्ता, शरद महेश्वरी,हरिओम बाबा, दीपक ढल, गिर्राज बंसल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, धनंजय गुप्ता, बबली सिंघल, कपिल गोयल आदि साथ रहे।