आगरालीक्स…जीएसटी पर बड़ा फैसला. 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब ही रहेंगे. काउंसिल बैठक में मिली मंजूरी. 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें. जानिए क्या—क्या हो रहा सस्ता
दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जीएसटी काउंसिल की महाबैठक चल रही है. इसमें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो ही जीएसटी स्लैब का मंजूरी दे दी गई है. दो स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को अब पूरी तरह से हटा दिया गया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई जो कि देर रात तक चलती रही. यह मीटिंग कारोबारियों और आम जनता के लिए लिए काफी अहम है. 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी.