Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DM inspected Moti Katra area, Saw the cracks appearing in the houses due to the under construction metro…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: DM inspected Moti Katra area, Saw the cracks appearing in the houses due to the under construction metro…#agranews

428

आगरालीक्स….आगरा में मेट्रो की बन रही सुरंग के कारण मोती कटरा में घरों के अंदर दरारें आ रही हैं. हकीकत जानने के लिए डीएम खुद पहुंचे मोती कटरा. मेट्रो अधिकारियों को दिए ये निर्देश

आगरा में इस समय मेट्रो का काम चल रहा है. मनकामेश्वर से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज तक अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए इस समय सुरंग का निर्माण​ किया जा रहा है. इसका काम मोतीकटरा क्षेत्र में भी हो रहा है जिसके चलते कई घरों में दरारें आदि आने की शिकायतें काफी समय से आ रही हैं. हाल ही में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी मोती कटरा पहुंचकर घर में आ रही दरारों व लोगों की समस्याएं जानीं. आज खुद जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने यहां का निरीक्षण किया.

डीएम द्वारा निर्माणाधीन टनल के कारण मोती कटरा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त भवनों का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा पीड़ित भवन स्वमियों से वार्ता कर उनसे क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने भवन स्वामियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा आपको संतुष्ट करते हुए ही भवन की मरम्मत आदि का कार्य किया जायेगा. उन्होंने मेट्रो कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को हुई क्षति का आंकलन कराया जाए साथ ही आगे इस बात का ध्यान रखा जाये कि किसी भी स्थिति में जन सामान्य का नुकसान विकास कार्यों की वजह से नहीं होने पाये.

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि टनल निर्माण के कारण प्रभावित भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुराई आदि कार्य भवन स्वामी की सहमति के साथ पूर्ण कराया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मरम्मत व रंगाई-पुताई में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और भवन स्वामियों के संतुष्ट होने पर भवन उन्हें सूपूर्द किये जायें. इस अवसर पर मेट्रो कारपोरेशन के परियोजना निदेशक, अरविन्द कुमार राय, कार्यदायी संस्था एस्कॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष मिश्रा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर सुधीर कुमार सिंह एवं पीड़ित भवन स्वामियों सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!