Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra News: Doctors did Yoga on the side of the Taj in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Doctors did Yoga on the side of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के पार्श्व में डाॅक्टरों ने किए योगासन. सूर्य नमस्कार के साथ डॉक्टरों ने डांसिंग योगा, म्यूजिक योगा और जुम्बा डांस भी किया

आगरा आब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) ने यमुना किनारा स्थित ताज व्यू गार्डन में योग दिवस मनाया। डाॅक्टरों ने योग, प्रणायाम और योगासनों का अभ्यास किया। सोसायटी के सदस्य सुबह छह बजे ताज के पाश्र्व में पहुंचे और सूर्योदय के साथ सूर्य नमस्कार किया। तत्पश्चात योगाचार्य ने उन्हें योग और प्रणायाम कराया। इसके साथ ही युवा डाॅक्टरों ने योग शिविर को म्यूजिक की धुन पर रोमांचक बनाया। डांसिंग योगा, म्यूजिक योगा और जुम्बा डांस भी किया गया।

सचिव डाॅ. सविता त्यागी ने कहा कि महिलाएं अपने घरों में योग अवश्यक करें। केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि इसे नियमित रूप से करें। गर्भवतियों के लिए भी कुछ अलग और हल्के योग आसन और व्यायाम हैं, लेकिन इन्हें विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. विजया सोनी, डाॅ. सुभाषिनी गुप्ता, डाॅ. अनुपम त्यागी, डाॅ. अनुपम गुप्ता, डाॅ. सुषमा गुप्ता, डाॅ. इला किशोर, डाॅ. अंजू शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!