आगरालीक्स… आगरा में रूपरानी हैल्थ केयर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ दूसरे दिन 180 मरीज देखे गए, यहां 22 को भी होगा योग, निःशुल्क मिलेगा परामर्श
आगरा में रूपरानी हैल्थ केयर पर सामूहिक योगाभ्यास का दूसरा दिन था। योग दिवस को लेकर लोगों में जोश और उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। यह शिविर बुधवार को भी यथावत जारी रहेगा। रूपरानी हैल्थ केयर्स पर 28 विशेषज्ञ शारीरिक और आध्यात्मिक चिकित्सा के मेल से तीन दिनों तक निशुल्क सेवाएं दे रहे, आप भी आएं।

निदेशक डॉ अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि आगरा में मानवता के लिए योग शुरू हो चुका है। सोमवार को 128 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं 28 अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 से अधिक मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। शास्त्रीपुरम रोड, सिकंदरा स्थित सेंटर पर आकर बड़ी संख्या में लोग निःशुल्क शिविर का लाभ ले रहे हैं। सेंटर की विशेषता है कि यहां कई चिकित्सा पद्धतियों से मरीजों को लाभ पहुंचाया जाता है। शिविर में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों ही चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मरीजों को मिल रहा है।

निदेशक डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे दिन 21 जून को सुबह छह से सात बजे तक योगाभ्यास हुआ। इसके बाद सुबह सात से 10 बजे तक चिकित्सा शिविर में 180 मरीजों ने लाभ उठाया। ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई जांचें निशुल्क की जा रही हैं। पैथोलाॅजी जांचों पर 50 प्रतिशत और रेडियोलाॅजी पर 20 प्रतिशत तक छूट है। शिविर में एमबी जैन पैथोलॉजी का सहयोग सराहनीय है। निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर सुबह छह से सात बजे तक चलेगा। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7599600800 पर संपर्क कर सकते हैं।