आगरालीक्स… स्कूल से लौट रहे 11 बच्चों को कुत्तों ने काटा, अस्पताल में किया गया भर्ती।

आगरा के बाह में स्कूल से लौट रहे बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बरुआपुरा की पांच साल की राशि, नौ साल के ब्रजे और आठ साल के यश को कुत्तों ने कई जगह काट लिया। इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बाधराजपुरा में 11 साल के अनुराग, आठ साल की भावना और छह साल के रिषभ को कुत्ते ने काट लिया। इन्हें सीएचसी पर भर्ती किया गया है।
घेराबंदी की लेकिन नहीं मिले कुत्ते
कुत्तों को बच्चों ने कई जगह काट लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने घेराबंदी की लेकिन बच्चों को काटने वाले कुत्ते नहीं मिले।
कुत्ता काटने पर यह करें
कुत्ता के काटने पर सबसे पहले घाव वाली जगह को अच्छी तरह से साफ कर लें
टिटनेस का इंजेक्शन लगवाएं
24 घंटे के अंतराल पर एंटी रैबीज वैक्सीन जरूर लगवा लें, इसकी तीन डोज नियमित अंतराल पर लगाई जाती है