आगरालीक्स ….आगरा में दोबारा बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। शुक्रवार को सुबह सात बजे के बाद धूप निकल आई। धूप तेज होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

चार अक्टूबर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार अक्टूबर से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
30-Sep 25.0 34.0 Mainly Clear sky
01-Oct 25.0 34.0 Mainly Clear sky
02-Oct 26.0 35.0 Mainly Clear sky
03-Oct 25.0 36.0 Mainly Clear sky
04-Oct 26.0 35.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
05-Oct 25.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm