आगरालीक्स…आगरा में कुत्ते को बेरहमी से मारा. बोरे में डालकर ले गए, पत्थर व डंडों से पीटकर मार डाला और सड़क पर फेंका. लोगों में आक्रोश. पढ़ें पूरा मामला
आगरा में एक कुत्ते को बड़े ही बेरहमी से मार डालने की घटना सामने आई है. आरोपी पहले कुत्ते को बोरी में डालकर ले गए और फिर उसे पत्थर व डंडों से पीटकर मार डाला. यही नहीं इसके बाद एक्सीडेंट में मौत दर्शाने के लिए उसे हाइवे पर फेंक दिया. घटना से क्षेत्रीय लोगों और पशु प्रेमियों में आक्रोश है. उन्होंने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ भी कर रही है.
ये है मामला
घटना रविवार रात को थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित लंगड़े की चौकी की है. यहां रहने वाले रवि ने बताया कि रविवार रात को करीब 11 बजे कुत्ता गली में ही रहने वाले गब्बर सिंह के ई—रिक्शा में बैठा था. इस दौरान वहां से 10 से 12 लोग पहुंचे और उन्होंने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की. कुत्ता गब्बर के घर में घ्ज्ञुस गया लेकिन लोगों ने कुत्ते को घर में घुसकर पकड़ लिया. गब्बर और उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माने और वो कुत्ते को बोरी में डलाकर ले गए.

कुछ लोगों और बच्चों ने बताया कि आरोपियों ने कुत्ते को पत्थर और डंडे से बुरी तरह से पीटा. इसके बाद उन्होंने कुत्ते को सड़क पर फेंक दिया. जब लोगों ने बोरा खोला तो उसमें कुत्ता मृत था. उन्होंने आरोपियों से कहा तो उनका कहना था के कुत्ते की वहान की चपेट में आने से मौत हो गई है. इससे लोग भड़क गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. लोगों ने कुत्ते के शव को गली में रखकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
वहीं मामला पशु प्रेमियों तक भी पहुंच गया. कैस्पर्स होम संचालक विनीता अरोड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने कुत्ते के शव का एक वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट किया और उन्होंने भी शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की जिससे पता चल सके कि उसकी हत्या हुई है या हादसे में मौत हुई है.