Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Door to door tracking system connected to Mera Agra app…#agranews
आगरा

Agra News: Door to door tracking system connected to Mera Agra app…#agranews

176

आगरालीक्स…मेरा आगरा एप से जुड़ा डोर टू डोर ट्रेकिंग सिस्टम. एक क्लिक पर मिलेगी पचास मीटर रेडियस दायरे में चल रहे वाहन की जानकारी

घरों से कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों की निगरानी अब मेरा आगरा एप से भी की जा सकेगी। इस एप में डोर टू डोर व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम को जोड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कोई भी नागरिक क्लिक करके ये पता लगा सकेगा कि उसके पचास मीटर की रेडियस में कोैन सा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का वाहन चल रहा है। यदि कोई व्यक्ति अपने घर का कूड़ा देना चाहता है तो उसको इसका पता रहेगा कि कितनी देर में गाड़ी उसके दरवाजे पर पहुंचेगी। अभी तक नागरिकों को इस बात का पता नहीं चल पाता था कि घर से कूड़ा कलेक्शन करने वाला वाहन उनके दरवाजे पर कब पहुंचेगा। इससे कई बार अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वे कूड़ा कलेक्शन वाहन को कूड़ा नहीं दे पाते थे। इस प्रकार की तमाम षिकायतें भी नगर निगम प्रषासन को मिलती रहती हैं कि उनके यहां पर कूड़ा कलेक्शन के लिए आने वाले वाहनों का कोई समय न होने के कारण वे उन वाहनों को अपना कूड़ा नहीं दे पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए आगरा स्मार्ट सिटी के द्वारा तैयार किये गये इस एप के माध्यम से इस प्रकार की सुविधा प्रदान की गई है।

तीन सौ से अधिक वाहन करते हैं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
नगर सीमा में स्थित सभी सौ वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नगर निगम के अलावा स्वच्छता कारपोरेशन के माध्यम से कराया जाता है। इनमें से स्वच्छता कारपोरेशन के 276 छोटे बड़े वाहन और नगर निगम के 55 वाहनों से कूड़े का कलेक्शन किया जाता है।

पेट एनीमल का रजिस्टेªशन भी एप के माध्यम से कराया जा सकेगा
कूड़ा कलेक्शन वाहनों के बारे में सटीक जानकारी की सुविधा देने के साथ ही साथ इस एप के माध्यम से आने वाले कुछ ही दिनों में आगरा स्मार्ट सिटी और नगर निगम आगरा मिलकर पेट रजिस्टेªषन की सुविधा भी इस एप के मध्यम से प्रारंभ करने जा रहे हैं जिससे जानवरों को पालने वाले लोग घर बैठे ही नगर निगम में अपने जानवर का पंजीकरण करा सकेंगे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

error: Content is protected !!