Saturday , 20 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: False ceiling of passenger rest house of Agra Civil Airport hanging…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: False ceiling of passenger rest house of Agra Civil Airport hanging…#agranews

288

आगरालीक्स…आगरा सिविल एयरपोर्ट का यात्री विश्राम गृह की फाल्स सीलिंग लटकी. 6.89 करोड़ की लागत से बना निर्माण पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त.

एयरफोर्स स्टेशन आगरा के परिसर में स्थित सिविल एयर टर्मिनल में बने यात्री लाउंज की फाल सीलिंग लटक गई है. लगभग 6.89 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह स्ट्रक्चर पहली बरसात में ही जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। छत से पानी टपकने के जो चिन्ह मौजूद हैं,उन्हे देखकर लगता है कि पूरी बरसात छतों से पानी टपकता रहा है। इसको लेकर आगरा की सिविल सोसाइटी आफ आगरा ने चिंता जाहिर की है। प्रशासन से इसका इंस्पेक्शन करवाने की अपेक्षा की है। सोसायटी का मानना है कि यह अत्यंत निम्न स्तर का निर्माण है,यात्रियों के प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग लाउंज) के रूप में इसका तभी इस्तेमाल किया जाना चाहिए जब कि मूल प्लान के अनुसार इसकी मजबूती सुनिश्चित हो जाये।

यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी
यात्री प्रतीक्षा ग्रह को यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिये प्रस्तावित किया गया था किंतु लगता है कि इसका संचालन शुरू होने के साथ ही असुविधाऐं और बढ़ जायेंगी। यह स्ट्रक्चर वायुसेना परिसर की बाउंड्री में अर्जुन नगर गेट से लगभग 150 मीटर अंदर है,वायुसेना की ओर से यहां तक टूरिस्ट बसों , यात्रियों और उनके वाहन बिना चेकिंग के आने जाने पर किसी भी प्रकार की उदारता नहीं दिखाई है।फलस्वरूप वायुयान यात्रियों को आवागमन के लिये सीधे एयरपोर्ट एनक्लेव आने जाने में एयरफोर्स की चेकिंग की व्यवस्था पर कोई अंतर नहीं पडेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों के लिए यह लाऊंज जब चालू हो जायेगी तब निर्धारित निर्धारित मानक प्रक्रिया के (standard operating procedure)के अनुसार यात्री अर्जुन नगर गेट पर उतरेंगे और विजिटर्स लाउंज तक पैदल जाएंगे।

लीज रेंट का भार
सिविल सोसाइटी के अनुसार जो जानकारी मिली हैं,उनके अनुसार सिविल एन्क्लेव आगरा को लगभग 14.70 लाख लीज रेंट इस स्ट्रक्चर के लिए देना पड रहा है। इलैक्ट्रिसिटी और वाटर सप्लाई संबधी नियमित खर्चे और हैं। कागजी तौर पर आगंतुक लाउंज जनवरी, 2024 से परिचालन के लिए तैयार था। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का कहना है कि जब लाऊंज बना है तो उसे फंक्शनल किया जाये। लगभग 9करोड अब तक इस पर खर्च आ चुका है।आगरा के जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाकर इसकी मरम्मत शीघ्रता के साथ करवाने की मांग उठानी चाहिये।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सेक्रेटरी अनिल शर्मा के अनुसार ,सोसायटी के द्वारा यात्रि विश्रामग्रह वायुसेना परिसर के बाहर अर्जुन नगर में ही बनाये जाने का सुझाव एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को दिया जाता रहा था।सोसायटी एयर कार्गो और एग्रीकल्चर प्रोड्यूस के एयरलिफ्ट करने की योजना को आगरा में प्रभावी बनाये जाने के लिये भी यह जरूरी मानती थी।एक एयर लाइंस ने अपना कार्गो डिपो तो जरूर अर्जुन नगर में बना लिया जो कि अब तक फंक्शनल है ,लेकिन लाऊंज के मामले में तो एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के दिशा निर्देशन में ही कार्य होना था।

जनप्रतिनिधियों जानकारी में लाएं
एयरपोर्ट डायरेक्टर से मुलाकात कर सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने यात्री विश्राम ग्रह को यथा शीघ्र चालू करवाने की मांग की ,सोसायटी ने आग्रह किया कि जन प्रतिनिधियों और सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों को बुलाकर वस्तुस्थिति से अवगत करवायें ।सोसाइटी के द्वारा कहा गया कि वायुसेना परिसर स्थित लाऊंज तक यात्रियों और उनके वाहनों को बिना किसी चेकिंग के आने जाने की सुविधा दिलवाने का मुद्दा रखें,निश्चित रूप से जनप्रतिनिधि अगर प्रयास करेंगे तो समस्या का समाधान हो ही जाना चाहिये।सर्वश्री डा शिरोमणी सिंह पूर्व पार्षद,राजीव सक्सेना, अनिल शर्मा और फोटो जर्नलिस्ट असलम सलीमी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!