आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों में छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों ने दी परीक्षा, 40 में से 2 से लेकर 15 तक अंक आए हैं। ये है हाल।
आगरा में विवि के आवासीय संस्थान के 33 विषयों को पढ़ाने के लिए गेस्ट टीचर नियुक्त किए जाने हैं। पहली बार गेस्ट टीचर नियुक्त करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। चार सितंबर को एक घंटे की परीक्षा हुई, 40 अंक की परीक्षा में 175 शिक्षक शामिल हुए।

दो से 15 अंक
मंगलवार को आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। 40 में से दो से लेकर 15 अंक आए हैं, इसके साथ ही एपीआई इंडेक्स से मेरिट तैयार की गई है, अभी साक्षात्कार भी होना है। इसके बाद गेस्ट टीचर नियुक्त किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय में 33 विषयों में अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विगत रविवार को लिखित परीक्षा खंदारी परिसर के आइईटी में आयोजित की गई। आवेदन करने वाले लगभग 375 अभ्यर्थियों में से परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल 175 अभ्यर्थी ही पहुंचे।लिखित परीक्षा हुई तो ओएमआर प्रारूप में थी, लेकिन मूल्यांकन शिक्षकों के एक समूह से कराया गया और परिणाम भी जारी कर दिया गया।परीक्षा 40 नंबर की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में ज्यादातर अभ्यर्थियों के 10 से कम अंक आए हैं।लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा हर अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा रहा है क्योंकि अभ्यर्थियों की संख्या कम है।साक्षात्कार नौ सितंबर से शुरू होंगे।इस साल लिखित परीक्षा का आयोजन पहली बार राज भवन एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में किया गया था।