Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Dr.MPS Group of Institutions organizes Reminiscence…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Dr.MPS Group of Institutions organizes Reminiscence…#agranews

336

आगरालीक्स…डॉ.एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने किया रेमीनिसेंस का आयोजन. रंग दे थीम पर स्टूडेंट्स ने दी रंगबिरंगी प्रस्तुतियां

सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा रेमीनिसेंस (सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव) का आयोजन बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सूरसदन में किया गया जिसकी थीम ‘रंग दे’ रखी गई. शुभारंभ एसपी सिटी आगरा विकास कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम और डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह (रिटायर्ड) तथा विशिष्ट अतिथि पूरन डावनर व ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप द्वारा छात्रों को व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा प्रदान की जाती है, वह काबिलेतारीफ है. यहां छात्रों को शिक्षा ही नहीं बल्कि उन्हें एक प्रकार से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने इस अवसर पर आगरा के सभी अभिभावकों से कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप अपने छात्रों के विकास एवं सफलता को ध्यान में रखकर कार्य करता है जो कि छात्रों के लिए सामाजिक, आर्थिक, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सफल होने के लिए अति आवश्यक है. डॉ. एमपीएस ग्रुप इसी प्रकार की शिक्षा देता रहेगा और इसी प्रकार सामाजिक विकास में सहयोग करता रहेगा. इसके बाद विभिनन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों द्वारा रंग दे थीम पर आधारित कार्यक्रम पेश किए गए. इसके अलावा अनेक रंगबिरंगी प्रस्तुतियां दी गईं. संचालन बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी कुलश्रेष्ठ ने किया. समापन के समय डॉ. एमपीएस ग्रुप के निदेशक डॉ. अनूप गोयल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं अन्य सभी अतिथियों का धन्यवाद किया. कार्यक्रम के अंत में संस्थान के मैरीटोरियस स्टूडेंट्स व रील स्टार प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवल प्रताप ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों पर खरा उतर रहा है जिसकी वजह से अभिभावकों एवं छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है जो कि ग्रुप के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल चाल्स क्लेरेंस एवं उप प्रधानाचार्य रितु सिंह , कल्चरर कमेटी हेड हिमांशु आर्या, विकास शर्मा, डॉ. खालिद हुसैन, संदीप सक्सैना, अंकुर जैन, चंद्रशेखर, संजय जैन सहित सभी लोग उपस्थित रहे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

error: Content is protected !!