Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News : Dr. MPS group of institutions orientation for graduation courses in Agra#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Dr. MPS group of institutions orientation for graduation courses in Agra#Agra

376

आगरालीक्स ……आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के कोर्स से नौकरी आसान हो गई है। बीबीए, बीसीए, बीकाम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए एलोजिस्टक, बीएससी हॉस्पीटेलिटी एण्ड टूरिज्म ऑपरेशन्स के नये सत्र के छात्रों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम डॉ. एमपीएस कॉलेज के अतुल्य भारत कल्चरल सेन्टर में किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए लोजिस्टक, बीएससी हॉस्पीटेलिटी एण्ड टूरिज्म ऑपरेशंश के नये छात्रों का ओरियेंटेशन कर उन्हें संस्थान के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया।


600 छात्रों का हुआ स्वागत
नये सत्र के बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम पाठ्यक्रम के लगभग 600 छात्रों के स्वागत के साथ की गयी। जिन छात्रों ने अन्य संस्थानों में वेब रजिस्ट्रेशन करा लिया है परन्तु प्रवेश नहीं लिया है वह छात्र भी डा. एमपीएस कॉलेज में अगले कुछ ही दिन तक प्रवेश पा सकते हैं।
नए कोर्स में रोजगार की अपार संभावनाएं
ओरियेंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल प्रधानाचार्या राखी जैन, डॉ. डॉ एके गोयल, डॉ. विक्रान्त शास्त्री ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया । चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने छात्र-छात्राओं को जीवन का उद्देश्य विषय पर प्रेरक उद्बोधन भी दिया तथा जीवन में नयी उचाईयां छूने के साथ परिवार, समाज, देश का नाम रोशन करने का आग्रह सभी छात्र-छात्राओं से किया । इस अवसर पर डा. एमपीएस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल अक्षय कुमार सिंह ने नवांगत छात्रों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी पाठ्यक्रम छात्रों को बेहतर रोजगार प्रदान कराने में सहायक होते है। इन पाठ्यक्रम के पश्चात् रोजगार के अपार अवसर हैं एवं डा. एमपीएस ग्रुप छात्रों को यह अवसर प्रदान कराता रहा है।


निदेशक अकादमिक डा. विक्रान्त शास्त्री ने नवागत छात्रों को पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उज्जवल भविष्य निर्माण महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू कराया तथा संस्थान की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि डा. एम. पी. एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को अपनी उच्च शिक्षा का स्थान चुनकर छात्रों ने सही निर्णय लिया। उनके इस निर्णय को हम भलीभाँति पूर्ण करेंगे। तथा छात्रों को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने ग्रुप की उपलब्धियों एवं सम्मान पर भी प्रकाश डाला।


निदेशक प्रशासनिक डा. अनूप कुमार गोयल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए पिछले वर्षों के पासआउट छात्रों की उपलब्धियाँ बताते हुए नये छात्रों को भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने छात्रों को संस्थान के नियम एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डा. एमपीएस कॉलेज के समस्त छात्र हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये जाने जाते हैं और यही आशा हम नवांगत छात्रों से रखते हैं। उनके बेहतर प्रशिक्षण एवं हुनर को निखारने के लिये यहाँ के सभी सदस्य सदैव तत्पर हैं।
डीन एच आर एण्ड मीडिया रिलेशंस डा. प्रवल प्रताप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया की छात्रों के बेहतर भविष्य एवं नौकरी के लिये संस्थान द्वारा छात्रों को विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यहाँ के छात्र देश-विदेश में अपना परचम लहराते रहे हैं।
ओरिएंटेशन दिवस पर डा. एमपीएस कॉलेज के डीन एडमिनिस्ट्रेशन चन्द्रशेखर, डीन मार्केटिंग सन्दीप सक्सैना, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हैड श्री हिमांशु आर्या, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष राहुल शर्मा, आई टी विभागाध्यक्ष आमेन्द्र सिंह, बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष श्री खालिद हुसैन, हैड मार्केटिंग काव्या सिंह सहित डा. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंन्स्टीट्यूशंस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!