आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राएं साड़ी और छात्र धोती कुर्ता पहनेंगे। ( Agra News: Dress code for 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होना है। विवि के दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जा रहे हैं। पदक 56 छात्राओं को 21 छात्रों को दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों के साथ-साथ पीएचडी प्राप्त करने वाले शोधार्थी भी शामिल होंगे। विवि की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। दीक्षांत समारोह में अभी छात्रों के साथ उनके माता-पिता को प्रवेश मिलेगा या नहीं तय नहीं है। इस पर अभी जिम्मेदार चर्चा कर हैं। हालांकि दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड तय हो गया है। पूर्व की भांति छात्रों के लिए धोती-कुर्ता और छात्राओं के लिए लाल बॉर्डर वाली साड़ी में प्रवेश दिया जाएगा। समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह के अनुसार 16 अगस्त से होम साइंस इंस्टीट्यूट से ड्रेस कोड का वितरण होगा