आगरालीक्स …Agra News: आगरा में थोक दवा की दो दुकानों पर छापे। नकली दवा की बिक्री की शिकायत पर दुकान और गोदाम सहित चार सील, आज होगी जांच। ( Agra News: Drug department raid, Two shops & warehouse seal#Agra)
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय का मीडिया से कहना है कि नामचीन कंपनियां सन फार्मा, जाइडस, ग्लेनमार्क की दवाओं के डुप्लीकेट तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में फव्वारा दवा बाजार स्थित बंसल मेडिकल और हेमा मेडिकल पर एसटीएफ और एसओजी की टीम को साथ लेकर छापा मारा गया।
आज होगी जांच, रात में की सील
टीम ने कई घंटं जांच की, लेकिन दवाओं का स्टॉक ज्यादा होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, बंसल मेडिकल गोगिया मार्केट और उसके गोदाम के साथ ही मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल और उसके गोदाम को सील कर दिया है। आगे की जांच शनिवार को की जाएगी।